1. चल ज़िंदगी नई शुरूआत करते हैं,
टूटते हुए सपनों को साकार करते है
जहा खुशी मिले वहीं काम करते है
चल जिंदगी तुझे आसान करते है
- पुनीत जैन
2. आँखों में सपने हैं,
क़दमों में इरादा है;
खुद को मंजिल तक पहुंचाने का
मेरा मुझसे वादा है!
3.लड़ूंगा नहीं तो जीतूंगा कैसे
संघर्ष का साथी हूं रुकूंगा कैसे
कांटो का काम हे चुभना
उन्हें कुचलूंगा नहीं तो चलूंगा कैसे
4.होंसला मत हार गिरकर ऐ मुसाफिर।
अगर दर्द यहाँ मिलता है तो दवा भी यहीं मिलेगी।
5.ज़िन्दगी मे जो भी हासिल करना हो
उसे वक्त पर हासिल करो
क्योंकि ज़िन्दगी मौके कम
और अफसोस ज्यादा देती है ।
6.आंखे कितनी भी छोटी क्यो ना हो !!
ताकत तो उसमे सारा आसमान देखने
की होती है !!
ज़िन्दगी एक हसीन ख़्वाब है
जिसमें जीने की चाहत होनी चाहिये,
ग़म खुद ही ख़ुशी में बदल जायेंगे,
सिर्फ मुस्कुराने की आदत होनी चाहिये !!
7.जिस दिन "आपने अपनी " सोच
बड़ी करली
उस दिन 'बड़े बड़े' लोग आपके
बारे में सोचना शुरू कर देंगे !!
8. वक़्त से लड़कर जो नसीब बदल दे;
इंसान वही जो अपनी तक़दीर बदल दे;
कल होगा क्या, कभी ना यह सोचो;
क्या पता कल खुद वक़्त अपनी तस्वीर बदल दे
9. झुठी शान के परिंदे ही ज्यादा फड़फड़ाते हैं ,,
तरक्की के बाज़ की उडान में कभी आवाज़ नहीं होती ।
10.वक़्त तू कितना भी सता ले हमें
लेकिन याद रख
किसी मोड़ पे तुझे भी मैं
बदलने पर मजबूर कर दूँगा
11.परिंदे रुक मत तुझमे जान बाकी है
मन्जिल दूर है, बहुत उड़ान बाकी है..
आज या कल मुट्ठी में होगी दुनियाँ
लक्ष्य पर अगर तेरा ध्यान बाकी है...
12. यूँ ही नहीं मिलती प्रभु की मेहरबानी
एक से बढ़कर एक इम्तेहान बाकी है
जिंदगी की जंग में है हौसला जरुरी
जीतने के लिए सारा जहान बाकी है ||
13. अकेले करना पड़ता हैं सफ़र
जहाँ में कामयाबी के लिए,
क़ाफ़िला और दोस्त अक्सर
कामयाबी के बाद ही बनते हैं
No comments:
Post a Comment