तुझ से मिलने से बढ़कर होता
तेरा इंतजार ,
व्याकुल करता
विरह का लम्बा खींचना,
कभी आँखे
छलक-छलक जाती है,
कभी दिल
बेक़रार हो उठता,
आ ऐसे मिल कि
मिलन की चाह रहे
दिल में,
हसरत रहे आँखों में,
प्यास रहे अधरो पर,
तुम रहो धडकनो में,
प्यार तेरी आँखों में
अहसास मेरी सांसो में,
चाहत दिल में
अरमा आँखों में।
No comments:
Post a Comment