Friday, 28 August 2020

उसे कभी पाया नहीं तुम्हे कभी खोया नहीं

उसे कभी पाया नहीं 
तुम्हे कभी खोया नहीं,
  जीवन तुम से 
वो जिंदगी बन गया,
तुम धडकनो में धड़कते रहे 
 वो सांसे बन गया,
तुम्हे हर जगह पाया 
वो हर पल साथ हो गया,
तुम लफ्ज ना बन पाये 
वो अलफाज बन गया,
उसे पाकर भी पाया नहीं 
तुम्हे खो कर भी खोया नहीं,
वो जिंदगी की हकीकत बन गया। 
    

No comments:

Post a Comment